संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक हैं। 12 नवंबर को प्रदेश में चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंकी गई है। केंद्रीय नेता चुनावी प्रचार के लिए हिमाचल में डटी हुई है। सोमवार को नूरपुर से भाजपा प्रत्याशी रणबीर सिंह निक्का के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नूरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा में नूरपूर विधानसभा के अलग अलग पंचायतों से भारी संख्या में लोग भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के नूरपूर से प्रत्याशी निक्का को हल्के में ना लें। गैस सिलेंडर चाहिए, रेल का टिकट चाहिए, टेलीफ़ोन का लाइन चाहिए तो कांग्रेस के नेता के पास जाओ नाक रगडो तो मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक कूपन दे दो यह राज था कांग्रेस का। यह कभी सोच भी नहीं सकते थे कि एक दिन एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैंने सुना है कि पठानकोट के लोग पीए बनने वाले हैं। इतनी जानकारी मुझे भी है अभी चुनाव हुआ नहीं वह जीत के सपने देखने लगे। सरकार भी बना बैठे हैं, जबकि इनको यह नहीं पता कि इनका नेता कौन है क्यों है। कांग्रेस अपना मुख्यमंत्री चेहरा नहीं बता रही हैं ,बताए तो कैसे बताएं इनके कई नेता मुख्यमंत्री की आस में।
केंद्रीय मंत्री ने नूरपुर कांग्रेस प्रत्याक्षी और उनके बेटे पर तीखे शब्दों से तंज कसा और कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा कि इनके नेता उनके साथ मिलते हैं या मिल रहे जो लोग देश को तोड़ने पर लगे हैं। भाजपा सरकार लोगों की हितैषी सरकार है और हर मुसीबत में लोगों के साथ है और साथ दे रही हैं। आज लोगों का निक्का के प्रति जो जनसैलाब यहां पहुंचा है उसे देख तय है कि निक्का जीत चुका है। आपने बस केवल 12 तारीख को इसको भारी मतों की लीड करवानी है।
