By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में कांग्रेस ने विकास किया होता तो रैली के लिए चंबी मैदान की तरफ नहीं भागना पड़ता-सुधीर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में कांग्रेस ने विकास किया होता तो रैली के लिए चंबी मैदान की तरफ नहीं भागना पड़ता-सुधीर
himachalpolitical

धर्मशाला में कांग्रेस ने विकास किया होता तो रैली के लिए चंबी मैदान की तरफ नहीं भागना पड़ता-सुधीर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/05/27 at 8:23 PM
Share

धर्मशाला:राहुल चावला (TSN)-धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की रैली पर बयान दिया है। तंज कसते उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धर्मशाला में रैली क्यों नहीं करवाई? अगर धर्मशाला में कांग्रेस ने विकास किया होता तो रैली के लिए चंबी मैदान की तरफ नहीं भागना पड़ता। पिछले डेढ साल से धर्मशाला के साथ अनदेखी की गई, इसलिए प्रियंका गांधी को भी जिला मुख्यालय के बजाय चंबी में रैली को संबोधित करना पड़ा।

सुधीर शर्मा ने कहा कि चंबी मैदान में पहले तो मीडिया को विशेष तौर पर बुलाया गया, लेकिन प्रियंका गांधी ने मीडिया को बिका हुआ कह कर अपमानित कर दिया। मजे की बात तो यह है कि प्रदेश के सीएम भी चुपचाप सुनते रहे। सुधीर शर्मा ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को अपमानित कर सकते हैं तो आम आदमी की इनकी नजर में क्या कद्र होगी.

सीएम सरकार को संगठन की तरह चलाना चाहते हैं

सुधीर शर्मा ने CM पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम सुक्खू सरकार को पार्टी संगठन की तरह चलाना चाहते थे। सुक्खू को प्रशासनिक तजुर्बा नहीं है और न ही उन्होंने इसे सीखने की जरूरत समझी। सीएम की कुर्सी मिलते ही सत्ता के नशे में मदहोश होकर जनविरोधी फैसले लेने शुरू कर दिए। चाहे वह लोगोंं को सुविधा देने वाले संस्थान हों या क्रशर, सबको बंद कर दिया। धर्मशाला के कई प्रोजेक्ट भी ठंडे बस्ते में डाल दिए। सुधीर शर्मा ने कहा कि आज लोग समझ रहे हैं कि किस तरह मुख्यमंत्री धर्मशाला से सब प्रोजेक्ट्स ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। 15 महीनों के भीतर ही सरकार के खिलाफ लोगों में रोष इस कद्र बढ़ गया है कि जनता उनके खिलाफ बोल रही है।उन्होंने कहा कि हमारे जीतने से विधायक नहीं बल्कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश फिर से विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

TAGGED: Dharamshala BJP Candidate sudhir sharma
Chandrika May 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयान पर किया पलटवार
Next Article कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कुल्लू के ढालपुर में कल प्रियंका गांधी करेंगी रैली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?