कुल्लू :मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर में अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर आएंगे और 29 मई को ढालपुर में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इसके लिए जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दिए हैं और चारों विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता ढालपुर मैदान पहुंचेंगे। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहेंगे।
कंगना का कांग्रेस को चोर कहना अपने आप को चोर कहना
सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश से लगाव रखती है और इससे पहले जब प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आई तो उस दौरान भी वह हिमाचल आई थी।ऐसे में उनका ढालपुर में स्वागत किया जाएगा और कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में जनसभा में शामिल होंगे।कंगना रनौत के सभी कांग्रेसी चोर है का जवाब देते हुए सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि अगर वह इस तरह की बात करती है तो वह अपने परिवार को भी चोर बुला रही है।सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि कंगना रनौत के परदादा सरजू राम कांग्रेस के विधायक रहे हैं।शायद उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं है कि उनके इलाके में कितने सरकारी स्कूल खुले हैं और कितने स्वास्थ्य केंद्र है।उन्हें बस एक स्क्रिप्ट दी जाती है जिसे वह हर मंच से पढ़ती है।जबकि विकास के मामले में कंगना रनौत का कुछ भी लेना-देना नहीं है।आज कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। लेकिन कंगना रनौत ने अभी तक विकास के मुद्दे पर कोई बात नहीं की है। उनके पास कोई भी विजन नहीं है कि किस तरह से जिला कुल्लू का पर्यटन व्यवसाय बढ़ाया जाए और किस तरह से यहां के विकास को तेज किया जाए। ऐसे में मंडी क्षेत्र की जनता कंगना रनौत के आरोपों का जवाब 1 जून को देगी।
