अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला में कांग्रेस के विधायक जगत सिंह नेगी को कांग्रेस की और से टिकट ना दिए जाने और अभी तक टिकट की घोषणा ना करने के कारण किन्नौर कांग्रेसी के कार्यकर्ता बगावत पर उतर आए हैं। कांग्रेस समर्थित सैकड़ो पंचायती राज के पूर्व व वर्तमान समय के जनप्रतिनिधियों ने विधायक जगत सिंह नेगी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है और हाई कमान से भी नाराज़गी व्यक्त की है।
किन्नौर जिला परिषद की वर्तमान उपाध्यक्षा प्रिया नेगी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश की अंदर 20 कांग्रेस समर्थित वर्तमान विधायकों मे से 19 विधायकों को कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए टिकट की पहली सूची मे नाम जारी किया लेकिन विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी क़ा नाम सूची में नहीं आने से विषय संशय क़ा बना हुआ है। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान से भी जिला कांग्रेस समर्थित सैकड़ो पंचायती राज संस्था की जनप्रतिनिधियों में भी नाराज़गी है। उन्होंने कहा कि यदि किन्नौर से विधायक जगत सिंह नेगी को विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं दिया जाता है तो किन्नौर की सैकड़ो जनप्रतिनिधि व पूर्व पंचायत प्रतिनिधि एक साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी क़ा जिला के अंदर जनता में कोई वजूद नहीं है। वे केवल सोशल मीडिया व मीडिया पर राजनीति करते है, जबकि विधायक जगत सिंह नेगी ने भाजपा सरकार के समक्ष विपक्ष की भूमिका निभाया है और भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों पर विधानसभा में हल्ला बोलकर कांग्रेस संगठन की नीव बचाई है, ऐसे विधायक के टिकट पर संशय डालना हाई कमान की भूल होगी।
