नालागढ़/जगत सिंह: नालागढ़ बद्दी राष्ट्रीय उच्च मार्ग खेडा में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में ट्राले ने मोटरसाइकिल पर सवार महिला व करीब एक साल के बच्चे को कुचल दिया।

इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक ट्राले को लेकर मोके से फरार हो गया। उधर, पुलिस के घटनास्थल पर न पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।
