विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: तुषार हत्याकांड में पुलिस को एक ओर कामयाबी हासिल हुई है। देहरा पुलिस ने जिस गाड़ी में आरोपी भागे थे वह गाड़ी बरामद कर ली है। इसके साथ ही आरोपी जिसके पास घटना के पिछले दिन ठहरे थे उसे भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी के साथ लगती गंगोट पंचायत के तुषार हत्याकांड में आरोपी जिस वर्ना गाड़ी से फरार हुए थे वह गाड़ी पुलिस ने मोगा से बरामद कर ली है।
इस बात की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल तिवारी ने की है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के बाद आरोपी जिस गाड़ी से फरार हुए थे उस गाड़ी को पुलिस ने मोगा से बरामद कर लिया गया है।। इसके अलावा इस मामले में 9 लोग संदिग्ध पाए गए हैं जिसमें तीन को हत्या वाले दिन ही रेस्ट कर लिया गया है। वहीं एक व्यक्ति जो इन आरोपियों की मदद कर रहा था उसे भी पकड़ लिया गया है। घटना के पिछले दिन यह सभी आरोपी उस व्यक्ति के पास ही ठहरे थे।उससे भी पूछताछ जारी है जल्द इसमें और खुलासे होंगे।
इसके अलावा पकड़े गए 3 आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक मैगज़ीन और पिस्टल भी बरामद कर लिया है। पिस्टल काफी महंगा है जोकि लाइसेंस धारक के पास ही हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने बताया इस घटना को अंजाम देने वाले 5 संदिग्ध भी जल्द पुलिस की हिरासत में होंगे। इसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि इस घटना में अभी तक प्रवासियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।प्रवासियों के दो परिवार घटना वाले दिन ही यहां से अपने परिवार को लेकर पहले ही रफूचक्कर हो चुके थे। इनमें एक परिवार के व्यक्ति ने आरोपियों को घटना के पिछले दिन रहने और खाने पीने की व्यवस्था की थी।
