By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नैना देवी की पहाड़ियों की खुदाई नही रुकी तो जोशी मठ की तरह हो सकते है हालात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नैना देवी की पहाड़ियों की खुदाई नही रुकी तो जोशी मठ की तरह हो सकते है हालात
himachalNews

नैना देवी की पहाड़ियों की खुदाई नही रुकी तो जोशी मठ की तरह हो सकते है हालात

Chandrika
Chandrika 6 Min Read
Updated 2023/01/23 at 11:42 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में 5000 फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में अगर जल्द पहाड़ों की खुदाई का कार्य बंद नहीं किए गए तो जोशीमठ की तरह आने वाले समय में यह धार्मिक स्थल भी भूस्खलन से समाप्ति की कगार पर आ जाएगा ।

शक्तिपीठ पर 1978 में हो चुका है भारी भूस्खलन

जी हां 1100 बीगा क्षेत्रफल में फैला श्री नैना देवी जी धार्मिक स्थल जोशीमठ जैसे हालात पैदा कर रहा है । इस ऊंची पहाड़ी पर बड़े-बड़े होटल मकान सड़कें धड़ाधड़ बन रही है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत करके मंदिर न्यास प्रदेश सरकार भी इस पहाड़ी का खोखला करती जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस शक्तिपीठ पर 1978 में भारी भूस्खलन हो चुका है । जिसमें इस धार्मिक स्थल का बस अड्डा, बस अड्डे के पास की दुकाने ,आसपास के मकान और ऊपर पहाड़ी पर बाजार में स्थित मकान चपेट में आ गए थे और पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे। रातो रात लोग बेघर हो गए थे फिर उनका बसाव किया गया। बताया जा रहा है कि उस समय भू विज्ञानियों ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था और श्री नैना देवी की पहाड़ी को डेंजर जोन में घोषित किया गया था। लेकिन ऐसा प्रतीत होता कि ना तो सरकार ने और ना ही प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान दिया हालांकि समय-समय पर लोगों के द्वारा यह मांग उठती रही कि इस धार्मिक स्थल के बचाव के लिए पहाड़ों की खुदाई वृक्षों का कटान बंद किया जाना चाहिए।

बड़े प्रोजेक्ट पास करके इस पहाड़ी को हुआ खतरा

इस मामले में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर का कहना है कि वह कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं । उन्होंने कहा कि 1977-78 में जो श्री नैना देवी में भूस्खलन हुआ उस समय भारी तबाही हुई थी यहां तक कि कोला वाला टोबा तक उसका असर देखने को मिला था और उस समय की कि दरारे अभी भी नजर आती हैं । रामलाल ठाकुर ने कहा कि उस समय भू वैज्ञानिकों ने यह रिपोर्ट दी थी कि यह पहाड़ी डेंजर जोन में है लेकिन भाजपा की पिछली सरकार ने जिला प्रशासन ने यहां पर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पास करके इस पहाड़ी के लिए खतरा पैदा कर दिया है और लगातार इसकी खुदाई की जा रही है बड़ी-बड़ी चट्टानें जेसीबी मशीनों से बाहर निकाल दी है जिससे अंदर अंदर यह पहाड़ खोखला होता जा रहा है । उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास की पहाड़ी से तो छेड़छाड़ बिल्कुल नहीं करनी चाहिए थी, लेकिन जिस तरह से पहाड़ी की खुदाई करके बड़ी-बड़ी इमारतें बनाई जा रही हैं, उसे यहां पर जोशीमठ जैसे हालात पैदा होने वाले हैं ।

रामलाल ठाकुर ने यह भी कहा कि पहाड़ी से नीचे रेलवे का कार्य चल रहा है उसमें सुरंगे बनाई जा रही है। जिससे भी आसपास के पहाड़ों को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्तारूढ़ हो चुकी है और अब इस पहाड़ी पर सभी खुदाई के कार्यों को जल्द से जल्द बंद कर दिया जाएगा , ताकि माता रानी की पहाड़ी पूरी तरह से सुरक्षित रह सकें और जोशीमठ जैसे हालात यहां पर पैदा ना हो।

भूस्खलन में तबाही का मंजर देख चुके प्रदीप शर्मा का ये कहना

इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों से जब बात की गई तो 1978 में भूस्खलन में तबाही का मंजर देख चुके एडवोकेट जिला कांग्रेस महामंत्री प्रदीप शर्मा का कहना है कि उनका पुश्तैनी घर जोकि श्री नैना देवी के बाजार में था भूस्खलन में पूरी तरह ध्वस्त हो गया और उन्हें मकान छोड़कर ऊपर मंदिर के पास अपना बसाव करना पड़ा । उन्होंने कहा कि रातों रात जब भूस्खलन हुआ तो ना तो बस अड्डे का पता चला और ना आसपास की दुकानों का और ना आसपास के घरों का और आज भी वह मंजर उसे डरा देता है । उन्होंने कहा कि उस समय भू वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के अनुसार इस पहाड़ी से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए थी,लेकिन जिस तरह से यहां पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं , उसे कभी भी यहां पर जोशीमठ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। जबकि स्थानीय निवासी पूर्व मंदिर न्याशी पुजारी सीता राम शर्मा, प्रवेश कुमार ,मनीष कुमार का कहना है कि श्री नैना देवी में पानी की निकासी भी सही नहीं है । जगह जगह पर पहाड़ी खिसक रही है , यहां तक कि वार्ड नंबर 3 में कई जगह स्लाइड जॉन बने हुए हैं लेकिन फिर भी इस पहाड़ी पर अतिरिक्त बोझ डालने का कार्य किया जा रहा है जो कि यहां पर हालात और भी खराब कर सकता है।आने वाले कुछ सालों में यहां पर जो जोशीमठ जैसे हालात पैदा होने वाले हैं । उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि यहां पर पहाड़ी की खुदाई पेड़ों के कटान पर बिल्कुल रोक लगाई जानी चाहिए ।

TAGGED: Bilaspur shri naina devi
Chandrika January 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सिरमौर के 30% सरकारी प्राइमरी स्कूलों में चल रहे प्री प्राइमरी , निजी स्कूलों की तर्ज पर दी जा रही शिक्षा
Next Article प्रदेश में जल्द खुलेगा सरकारी नौकरियों का पिटारा,सरकार ने मांगी 15 दिनों के अंदर रिक्त पदों की रिपोर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?