संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की जो गारंटी दी गई हैं उसके तहत सरकार ने काम करना शुरू कर दिया हैं। इसी को लेकर सोमवार को सरकार ने रोजगार को लेकर बनाई सब कमेटी की बैठक राज्य सचिवालय में आयोजित की। सरकार ने सत्ता में आते समय एक लाख सरकारी नौकरियों के वादा की किया था इसी को लेकर सब कमेटी की बैठक हुई।
हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों से 15 दिन के अंदर विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों की रिपोर्ट मांगी गई हैं। इसके साथ ही उन पदों की जानकारी भी मांगी गई जिन पदों पर भर्ती के लिए सूचना हुई लेकिन भर्ती नहीं हुई। वहीं बैठक में भर्तियों की वजह से सरकार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ का भी ब्यौरा भी मांगा गया।
कमेटी में हर्षवर्धन चौहान के साथ रोहित ठाकुर और जगत सिंह नेगी भी शामिल हैं,हालांकि जगत सिंह नेगी बैठक से नदारद रहे। बैठक में सरकारी दफ्तरों में भर्तियों पर विचार विमर्श हुआ। बैठक के बाद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी विभागों में खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी गई हैं। इसके साथ ही ऐसे पदों की जानकारी दी गई है जिन पदों पर भर्ती के लिए सूचना हुई मगर पदों पर भर्ती नहीं हुई।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 5 साल में एक लाख नौकरी देने का वादा सरकार ने किया हैं जिसे पूरे कार्यकाल में बांटे तो हर साल 20 हज़ार नौकरियां दी जाएगी। इसके लिए विभागों से पूछा गया है कि इसकी वजह से हर वर्ष कितने रुपए का आर्थिक बोझ पड़ेगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि विभागों से 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है और इसको लेकर ब्रॉड आउट लाइन तैयार कर ली गई हैं।
