मंडी/परी शर्मा: वल्लभ महाविद्यालय में युवा विजय संकल्प रैली के दौरान लगे भाजपा के पोस्टरों को हटाने के लिए एनएसयूआई ने कॉलेज प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा । जिसमें एन. एस. यु.आई. के कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन के माध्यम से यह मांग रखी की जल्द से जल्द कॉलेज मे लगे पोस्टरों को हटाया जाए। एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष भास्कर ठाकुर ने कहा कि रैली को खत्म हुए 4 दिन बीत चुके हैं, न तो सरकार व प्रशासन गंभीरता दिखा रहा है और न ही कालेज प्रशासन कार्यवाही कर रहा है।
अध्यक्ष भास्कर ठाकुर ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो एन. एस. यु.आई. 28 तारीख को कॉलेज परिसर में उग्र धरना प्रदर्शन करेगी। कैंपस अध्यक्ष का कहना है कि युवा विजय संकल्प रैली के दोरान जहां पूरे हिमाचल में पोस्टर लगाए गये थे। वही कॉलेज परिसर में भी पोस्टर लगाए गए है, जो की अभी तक नहीं निकाले गए है । जिसकी एनएसयुआई कड़े शब्दो मे निंदा करती है। कैंपस अध्यक्ष भास्कर ठाकुर ने कहा की यदि पोस्टर नहीं निकले गए तो कल एनएसयूआई धरना प्रदर्शन करेगी।
