बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर ईवीएम (वीवीपैट) एम-3 की जानकारी चाहिए तो उपायुक्त कार्यालय परिसर आएं। यहां पर ईवीएम (वीवीपैट) एम-3 मशीन की जानकारी मुहैया करवाई जा रही है। बाकायदा लोग यहां पर वीवीपैट की जानकारी हासिल करने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पर तैनात सरकारी कर्मी प्रताप कौशल इस मशीन के बारे में वँहा से गुजरने वाले लोगों को जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
अब तक करीब दो सप्ताह के भीतर ही इस मशीन की जानकारी हासिल करने के लिए करीब 550 से जाएदा लोग पहुंच चुके हैं और मतदान करने को लेकर लोग जानकारी प्रदान कर चुके है। लोगों को मतदान करने को लेकर जागरूक करने के साथ ही अन्य जानकारी मुहैया भी करवाई जा रही है। यहां पर तैनात कर्मी का कहना है कि लोग जानकारी हासिल करने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया है कि लोग इस मशीन से मतदान करने को लेकर जानकारी हासिल करें। नई मशीन की जानकारी लोगों को मुहैया करवाई जा रही है ताकि मतदान मैं करने मे लोगों को कोई समस्या न आए।
