नाहन : देवेन्द्र कुमार- उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद सिरमौर जिला में प्रशासन ने नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे से अवैध कब्जे को हटाना शुरू कर दिया है इस बाबत डीसी सिरमौर ने संबंधित महकमें के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है।
डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद कई विभागों के अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए गए और जल्द से जल्द अवैध कब्जा हटाने को कहा गया है। उपायुक्त ने कहा कि एनएच प्रबंधन और पीडब्ल्यूडी महकमे के अलावा नगर परिषद को भी इस बाबत निर्देश दिए गए हैं कि वह उनके अधीन आने वाले क्षेत्र में अवैध कब्जे को तुरंत हटाए ताकि इन अवैध कब्जों के कारण लोगों को हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
डीसी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों की सभी विभागों के अधिकारियों को अनुपाना करनी होंगी । यदि कोई विभाग इसमें लापरवाही करता है, तो उस विभाग के खिलाफ भी न्यायालय के आदेश अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
