By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल का ये शहर जो बसा है माता शूलिनी के नाम पर , यहाँ बनी रहती है माता की कृपा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल का ये शहर जो बसा है माता शूलिनी के नाम पर , यहाँ बनी रहती है माता की कृपा
himachalReligion

हिमाचल का ये शहर जो बसा है माता शूलिनी के नाम पर , यहाँ बनी रहती है माता की कृपा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/02/27 at 5:13 PM
Share

चंद्रिका – हिमाचल को देवभूमि यू ही नही कहते, यहां पर हर जगह देवी देवता के मंदिर स्थापित है जिन पर लोगों की अपार श्रद्धा है। हिमाचल का सोलन शहर भी एक ऐसा शहर है जो शूलिनी माता के नाम पर बसा है।

सोलन की अधिष्ठात्री देवी शूलिनी माता के नाम से ही शहर का नाम सोलन पड़ा, जो देश की स्वतंत्रता से पूर्व बघाट रियासत की राजधानी के रूप में जाना जाता था। यहां का नाम बघाट भी इसलिए पड़ा क्योंकि रियासत में 12 स्थानों का नामकरण घाट के साथ था। माना जाता है कि बघाट रियासत के शासकों ने यहां आने के साथ ही अपनी कुलदेवी शूलिनी माता की स्थापना सोलन गांव में की और इसे रियासत की राजधानी बनाया।

हर वर्ष मनाया जाता है यहां जिला स्तरीय शूलिनी मेला

सोलन जिला के अस्तित्व में आने के बाद इसका सांस्कृतिक महत्व बनाए रखने और पर्यटन दृष्टि से बढ़ावा देने के लिए राज्यस्तरीय शूलिनी मेला होता है। ये मेला तीन दिनों तक आयोजित होता । सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी मेले के पहले दिन पालकी में बैठकर अपनी बड़ी बहन मां दुर्गा से मिलने पहुंचती है। दो बहनों के इस मिलन के साथ ही राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले का आगाज हो जाता है। मां शूलिनी अपने मंदिर से पालकी में बैठकर शहर की परिक्रमा करने के बाद गंज बाजार स्थित अपनी बड़ी बहन मां दुर्गा से मिलने पहुंचती है। मां शूलिनी तीन दिनों तक लोगों के दर्शानार्थ वहीं विराजमान रहती है। मेले में तीनों दिन विभिन्न तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं, कुश्ति व सांस्कृतिक संध्याएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है।

मां शूलिनी की सोलन शहर पर आपार कृपा

माता शूलिनी दुर्गा माता का ही अवतार है। माता का नाम शूलिनी इसलिए पड़ा, क्योंकि माता त्रिशूल धारी है। उनके अनुसार माता शूलिनी सोलन में बघाट रियासतों के राजाओं के समय से बसी है। जब बघाट रियासत के राजा सोलन में बसे थे, तो वो मां शूलिनी को अपने साथ ही सोलन लेकर आए थे। कहा जाता है कि माता शूलिनी बघाट रियासत के राजाओं की कुलदेवी थी और उनके हर कामों को पूर्ण करने वाली थी, तब से लेकर आज तक मां शूलिनी की सोलन शहर पर आपार कृपा है। मान्यता है कि माता शूलिनी के प्रसन्न होने पर क्षेत्र में किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या महामारी का प्रकोप नहीं होता है, बल्कि सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

TAGGED: Solan shoolini temple
Chandrika February 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चैत्र मास मेले में बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालु 24 घंटे कर सकेंगे दर्शन,ये रहेगी व्यवस्था
Next Article उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद हटाया जा रहे अवैध कब्जे,लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?