By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह में स्काउट एंड गाइड की अहम भूमिका, चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बच्चों को दिया विशेष सहयोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह में स्काउट एंड गाइड की अहम भूमिका, चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बच्चों को दिया विशेष सहयोग
himachalNews

राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह में स्काउट एंड गाइड की अहम भूमिका, चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बच्चों को दिया विशेष सहयोग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/14 at 4:31 PM
Share

Shimla,Sanju- राजधानी शिमला का प्रसिद्ध रिज मैदान गुरुवार को बाल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का साक्षी बना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए, जबकि मंच पर बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय कर दिया। सरकार और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यह कार्यक्रम विशेष रूप से चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बच्चों को समर्पित रहा।

इस राज्य स्तरीय समारोह में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। संगठन की ओर से बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई, वहीं उत्साहवर्धन के तौर पर सभी बच्चों को टोपी और स्कूल बैग भी भेंट किए गए। बच्चों की भागीदारी और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों ने पूरे कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि बच्चों के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनकर संगठन स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और पुलिस विभाग के सहयोग से आयोजित समारोह में शामिल ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ बच्चों के उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को सार्थक बनाया। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और मानवीय कार्यों में योगदान देने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

प्रदेश इकाई के अध्यक्ष निशिकांत शर्मा ने भी कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू का इन बच्चों के प्रति विशेष स्नेह रहा है और सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को सम्मान और प्रोत्साहन देना ही संगठन का उद्देश्य है और आगे भी मदद जारी रहेगी।राज्य स्तरीय बाल दिवस कार्यक्रम ने बच्चों के मन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया, जबकि सरकार, पुलिस और सामाजिक संगठनों की संयुक्त भागीदारी ने इसे और विशेष बना दिया।

TAGGED: Shimla State level Children's Day celebrations
Chandrika November 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिहार में एनडीए की जीत को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया जनता का जनादेश, कांग्रेस पर बोला तीखा प्रहार
Next Article 382 मेगावाट सुन्नी बांध परियोजना में मजदूरों की छंटनी के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?