By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जसप्रीत की साइकलिंग से प्रभावित होकर श्रीलंका से मंडी पहुंचा पराक्रमा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जसप्रीत की साइकलिंग से प्रभावित होकर श्रीलंका से मंडी पहुंचा पराक्रमा
himachalNews

जसप्रीत की साइकलिंग से प्रभावित होकर श्रीलंका से मंडी पहुंचा पराक्रमा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/02/09 at 4:10 PM
Share

मंडी : परी शर्मा – साइकलिंग की फील्ड में दिन प्रतिदिन नए आयाम स्थापित करने वाले मंडी शहर निवासी जसप्रीत पाॅल की साइकलिंग का डंका अब विदेशों में भी बजने लगा है। उनकी साइकलिंग से प्रभावित होकर विदेशी साइकलिस्ट उनसे मिलने और यहां की वादियां निहारने के लिए आना शुरू हो गए हैं। श्रीलंका के कोलंबो निवासी 39 वर्षीय पराक्रमा जसप्रीत की साइकलिंग से प्रभावित होकर और मंडी की वादियों को निहारने के लिए विशेष रूप से अपने तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। जसप्रीत पाॅल और पराक्रमा की मुलाकात साइकलिंग की विश्व स्तरीय ऐप स्ट्रावा के माध्यम से वर्ष 2020 में हुई। उसके बाद से पराक्रमा लगातार मंडी आने का प्रयास कर रहे थे लेकिन श्रीलंका में चल रहे क्राइसिस ने उनके कदम रोक रखे थे। मंडी पहुंचकर साइकिल पर यहां की वादियां निहारने के बाद पराक्रमा ने बताया कि उन्हें मंडी आने की बहुत इच्छा थी जो अब पूरी हुई है। उन्होंने साइकलिंग के क्षेत्र में जसप्रीत पाॅल के किए गए कार्यों की सराहना की और उन्हें बधाई भी दी।

पराक्रमा ने श्रीलंका में चल रहे क्राइसिस का भी जिक्र किया और बताया कि आजकल श्रीलंका में बहुत दिक्कतें चल रही हैं। ऐसे में साइकिल लोगों के लिए मददगार माध्यम बनकर उभरा है। ईंधन की कीमतों में भारी उछाल के चलते वहां के लोग अपनी दिनचर्या के कार्यों में साइकिल का ही उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने यहां के लोगों से साइकिल का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का आह्वान किया।

जसप्रीत पाॅल ने बताया कि यह उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है कि एक विदेशी साइकलिस्ट ने पूरे भारत में सिर्फ मंडी आने की इच्छा जताई और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से निहारा। जसप्रीत ने पराक्रमा को रिवालसर, तुंगल घाटी, फुलाधार, मंडी शहर और आस पास के रमणीक स्थानों का भ्रमण साइकिल के माध्यम से करवाया। उन्होंने बताया कि पराक्रमा ने जल्द ही अपने पूरे दल के साथ मंडी आने की इच्छा जताई है ताकि यहां पर ज्यादा समय रुक कर मंडी जिला और इसके आस पास की हसीन वादियों को नजदीक से निहार सकें। पराक्रमा अपने तीन दिन के दौरे के बाद अब वापिस अपने देश श्रीलंका लौट गए हैं।

TAGGED: Mandi cycling
Chandrika February 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फोरलेन के काम से हो रही समस्याएं,प्रशासन जल्द करेगा समाधान
Next Article मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य के पर्सनल असिस्टेंट के साथ हुई बदसलूकी,महिला कर्मचारी ने लगाए ये आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?