मंजूर पठान,चंबा: चंबा जिला के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य की पर्सनल असिस्टेंट से बदसलूकी का मामला सामने आया हैं, जिसके बाद उक्त महिला कर्मचारी ने डीसी के पास शिकायत दर्ज करवाई हैं। मामले के तहत किसी आउट सोर्स कंपनी ने यहां मेडिकल कॉलेज में स्टाफ आउट सोर्स पर रखा हैं उसी में से एक व्यक्ति ने उक्त महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी की हैं,जिसके बाद पूरा स्टाफ़ भड़क गया हैं और डीसी चंबा से मिलने पहुंचे।
स्टाफ़ ने डीसी से आउट सोर्स कर्मचारी की शिकायत करके मामले की जांच करने के लिए आग्रह किया और आरोप लगाया हैं कि उक्त व्यक्ति अन्य लोगों को भी भड़काता हैं,ऐसे में इस व्यक्ति से पूरे मेडिकल कॉलेज के स्टाफ को खतरा हैं। उन्होंने आरोप लगाया हैं कि कई बार पहले भी इस तरह की हरकतें उक्त व्यक्ति कर चुका हैं, जिससे साफ जाहिर होता है की उक्त व्यक्ति जानबूझकर इस तरह की गलतियां करता रहता है और हमे परेशान करने का प्रयास करता रहता हैं। मामले में डीसी चंबा ने पुलिस को निर्देश दिए है की उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं ।
वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य की पीए कर्मचारी ने कहा की उक्त एक व्यक्ति आउट सोर्स कंपनी के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में कार्य करता हैं उसने मुझे डराने का प्रयास किया हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह की घटनाएं उक्त व्यक्ति कर चुका हैं। यही वजह हैं की उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर वह और मेडिकल कॉलेज के अन्य कर्मचारी डीसी के पास पहुंचे हैं।
