Shimla,Sanju-:भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने केंद्र सरकार की नई ग्रामीण विकास पहलों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब और जरूरतमंद वर्ग को वास्तविक न्याय मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में किए गए बदलावों और ‘जी राम जी’ योजना के माध्यम से विकसित भारत का सपना अब गांवों से साकार होगा।
केशव चौहान ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों की उदासीनता के कारण ग्रामीण विकास को केवल 50 दिनों तक सीमित कर दिया गया था, जबकि मोदी सरकार ने रोजगार की अवधि को बढ़ाकर 125 दिनों की गारंटी देकर गरीबों को मजबूती दी है। इससे विपक्ष के आरोप स्वतः ही निराधार साबित हो गए हैं।उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के लिए एक सच्चे मसीहा की भूमिका निभाई है। केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना का सीधा लाभ गांवों के लोगों तक पहुंच रहा है, जिसे जनता भली-भांति समझ रही है।जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिना तथ्यों और जानकारी के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि मनरेगा में किए गए सुधारों को गांव के गरीब पसंद कर रहे हैं।केशव चौहान ने विश्वास जताया कि ‘जी राम जी’ योजना के सफल क्रियान्वयन से न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरा देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।
