Chintpurni, Vikas-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। कम भीड़ होने के कारण भक्तों को माता रानी के दर्शन करने में बहुत कम समय लगा और दर्शन प्रक्रिया काफी सुगम रही।
पिछले रविवार की बात करें तो मंदिर में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका था, जबकि इस रविवार भक्तों की संख्या में भारी कमी देखी गई। स्थिति यह रही कि श्रद्धालु कुछ ही मिनटों में दर्शन कर मंदिर परिसर से बाहर निकल गए।हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या में आई इस गिरावट के पीछे कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि क्षेत्र में छाई धुंध और बढ़ती ठंड के चलते कम संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। वहीं, कम भीड़ के चलते कई भक्तों ने शांतिपूर्ण माहौल में माता रानी के दर्शन का लाभ उठाया।
