बीबीएन : जगत सिंह – बद्दी के तहत एक और फार्मा कंपनी प्लायन हो चुकी है और अब 70 से ज्यादा मजदूर बेरोजगारी के कगार पर आ चुके हैं । मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर जहां जमकर शोषण के गंभीर आरोप जड़े हैं, वही कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कंपनी में ही मजदूरों ने एकत्रित होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त भी किया है । कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों ने कार्रवाई की मांग उठाई है।
मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि p&g नाम से कंपनी में उन्हें नौकरी दी गई थी । p&g के तहत जितनी भी सुविधाएं कंपनी प्रबंधन द्वारा दी जाती है, वह उन्हें मिलनी चाहिए । अगर p&g कंपनी यहां से कहीं ट्रांसफर भी हुई है तो मजदूर कंपनी में काम करते थे उन्हें p&g के माध्यम से जो भी सहूलियत हैं मिलनी चाहिए ।मजदूरों ने मांग की है कि उन्हें कंपनी प्रबंधन कंपनी में वापस ले या उनका फुल एंड फाइनल हिसाब किया जाए ताकि वह अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर कर सके ।
इस बारे में जब कंपनी के सीनियर मैनेजर कर्मवीर सिंह से बातचीत की गईं तो उनका कहना है कि ऐसा यहां पर कुछ भी नहीं हो रहा है । मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ लेबर कोर्ट में केस किया हुआ है, जिसकी तारीख 24 जुलाई रखी गई है ।
