बिलासपुर: सुभाष ठाकुर -झंडूता थाना के अंतर्गत प्रवासी मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। प्रवासी मजदूरों के देररात हुए आपसी झगड़े में एक प्रवासी की मौ+त हो गई। मृतक की पहचान धीरज कुमार पुत्र रोकश निवासी बक्सेना जिला बदायूं यूपी के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार निवासी बक्सेना जिला बदायूं उत्तर प्रदेश केा गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि देररात झंडूता बाजार में किराये के कमरे में रह रहे प्रवासी धीरज कुमार और मनोज कुमार के बीच किसी बात को लेकर झंगड़ा हुआ। जिसमें मनोज कुमार ने धीरज कुमार पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वहीं, वह गंभीर रूप से घा+यल हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल को उपचार के लिए झंडूता अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।
