अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर ज़िला के निचार गांव की अदिति नेगी ने भोपाल मध्य्प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर प्रदेश और जिला का नाम रोशन किया हैं। अदिति नेगी लंबे समय से जेएस डबल्यू जलविद्युत् परियोजना के सौजन्य से देश के विभिन्न स्थानों पर बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिताओं का प्रशिक्षण ले चुकी हैं और अभी भी अदिति नेगी का बॉक्सिंग प्रशिक्षण जारी हैं।
अदिति नेगी राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने के बाद मंगलवार को अपने गृह ज़िला पहुंची। यहां पहुंचने के बाद उनका निचार पंचायत के प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। वहीं अदिति नेगी ने मेडल हासिल करने का श्रेय अपने बॉक्सिंग कोच व माता पिता को दिया। वहीं अदिति नेगी के इस उपलब्धि के बाद निचार ग्राम पंचायत उन्हें जल्द सम्मानित करेगा।
निचार ग्राम पंचायत प्रधान राजपाल नेगी ने बताया कि अदिति नेगी निचार गांव से संबंध रखती हैं और खेलों मे रूचि रखने वाली अदिति नेगी ने जेएस डबल्यू जलविद्युत् परियोजना के सौजन्य से लंबे समय तक बॉक्सिंग खेल का प्रशिक्षण लिया हैं, जिसके बाद अदिति नेगी ने भोपाल मध्यप्रदेश मे आयोजित बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता मे प्रदेश का नाम ऊंचा किया हैं जिसके लिए उन्हें निचार पंचायत जल्द सम्मानित करेगी।
