By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दिवाली में चेतना संस्था के दिव्यांग बच्चों की बनाई मोमबत्ती से रोशन होंगे घर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > दिवाली में चेतना संस्था के दिव्यांग बच्चों की बनाई मोमबत्ती से रोशन होंगे घर
himachalNews

दिवाली में चेतना संस्था के दिव्यांग बच्चों की बनाई मोमबत्ती से रोशन होंगे घर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/14 at 8:02 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TNS)-दीपावली के आगमन पर दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों से दीये , मोमबत्ती, रुई बत्ती और मालाएं , अद्भुत गिफ्ट पैक ,मिठाई के डिब्बे , अद्भुत कला और शानदार कशीदाकारी के साथ दिवाली गिफ्ट बहुत ही सुंदर ढंग से डिजाइन करके उकेरा है। विजयपुर स्थित शिक्षण संस्थान चेतना संस्था में बच्चों द्वारा बनाए गए हस्त निर्मित सामान की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान स्पेशल ओलंपिक भारत की चेयरपर्सन एवं चेतना संस्थान की संस्थापिका डॉ मल्लिका नड्डा ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

डॉ मल्लिका नड्डा ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई दिवाली से संबंधित विभिन्न आइटम की प्रस्तुति के लिए संस्थान की शिक्षिकाओं की सराहना की । इस अवसर पर समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार विशाल ठाकुर ,पत्रकार रंजीत कुमार व आरके मिश्रा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। डॉ मल्लिका नड्डा ने बताया कि दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई मोमबत्ती से दीपावली में लोगों के घर रोशन होंगे। उन्होंने सभी से इन बच्चों को प्रोत्साहित करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले बच्चे शिक्षा के साथ अपने हुनर से मोमबत्ती बनाकर लोगों के घरों में उजियारा फैला रहे हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे भले ही दिव्यांग हैं, लेकिन इनके हुनर का हर कोई कायल है। विद्यालय के सभी बच्चों ने मिलकर विभिन्न किस्मों की मोमबत्तियां बनाई हैं, जो इस बार दीपावली में लोगों के घरों में उजियारा फैलाएंगी। मोमबत्ती से होने वाली आय दिव्यांगों को त्योहार में उपहार देगी।

दिव्यांग बच्चे दिवाली के दो महीने पहले से ही करते हैं शुरुआत

भले ही बच्चे दिव्यांग है पर दिवाली के मौके पर यह बच्चे दूसरों की जिंदगी में खुशियां व रोशनी बनने के लिए दीपावली से एक दो महीने पहले मोमबत्ती और दिया बनाने में जुट जाते हैं। दिवाली में उनके हाथों से बने मोमबत्ती आम लोगों की जिंदगी के अंधेरे को दूर करने में काम करती है। इन बच्चों के हाथों से बने मोमबत्ती को खरीदने के लिए चंडीगढ़ और आसपास के लोग काफी संख्या में पहुंच रहे है । लोगों को कहना है कि उन्हें बहुत खुशी होती है कि वह इस स्कूल से मोमबत्ती और खरीद कर ले जाते हैं । क्योंकि यह बच्चे दिव्यांग है ,लेकिन फिर भी दूसरों की जिंदगी में रोशनी और प्यार का संदेश देने में पीछे नहीं रहते हैं। लोग कहते है कि इन मोबतियों को घर में जलाकर हमें अंदर से खुशी महसूस होती है। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के निर्देशक अरुण शर्मा ,चेतना संस्था के प्रशासक कश्मीर सिंह व शिक्षक भी उपस्थित रहे।

TAGGED: Mandi disabled children of Chetna Sanstha
Chandrika October 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधायक ने किया मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा…जल्द शुरू होगा कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य
Next Article प्रदेश के श्रद्धालुओं को नवरात्रों में एचआरटीसी का बड़ा तोहफ़ा,अब सीधी बस सुविधा से होंगे शक्तिपीठों के दर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?