By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश के श्रद्धालुओं को नवरात्रों में एचआरटीसी का बड़ा तोहफ़ा,अब सीधी बस सुविधा से होंगे शक्तिपीठों के दर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश के श्रद्धालुओं को नवरात्रों में एचआरटीसी का बड़ा तोहफ़ा,अब सीधी बस सुविधा से होंगे शक्तिपीठों के दर्शन
himachalNews

प्रदेश के श्रद्धालुओं को नवरात्रों में एचआरटीसी का बड़ा तोहफ़ा,अब सीधी बस सुविधा से होंगे शक्तिपीठों के दर्शन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/14 at 5:00 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): आस्था के पर्व नवरात्रों से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता को एक बड़ी सौगात दी हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम और भाषा कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से मिलकर प्रदेश के अंदर श्रद्धालुओं के लिए एक नई पहल की शुरुआत की जा रही हैं, जिसमें प्रदेश के अंदर सीधी बस सुविधा से श्रद्धालुओं को शक्तिपीठों के दर्शन करवाए जाएंगे। शुरुआती चरण में धर्मशाला से बस की शुरुआत होगी और चिंतपूर्णी के साथ-साथ ज्वालामुखी के दर्शन लोगों को करवाए जाएंगे। इसके बाद योजना का विस्तार भी होगा और अन्य मंदिरों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।
 इस बारे में पथ परिवहन निगम के मुखिया मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी दी हैं। उन्होंने ऐतिहासिक मंदिरों की दुर्दशा के लिए पुरातत्व विभाग को भी कोसा।  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल एक देवभूमि है ऐसे में हिमाचल प्रदेश के मंदिरों के लिए एक नई “दर्शन” योजना की शुरुआत की गई हैं, जिसमें मंदिरों के दर्शन यात्रा एचआरटीसी बस के ज़रिए करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में केवल एक दिन में दर्शन करवाने की योजना हैं।
इसमें धर्मशाला से चिंतपूर्णी और फिर ज्वालामुखी के दर्शन करवा कर श्रद्धालुओं को वापस धर्मशाला छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे चलकर योजना का विस्तार होगा और प्रदेश के बड़े धार्मिक स्थलों के अलावा बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी सीधी बसों की शुरुआत की जाएगी। दो दर्जन मंदिरों को इस योजना से जोड़ने का प्लान है और इसके लिए नंबर भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेश के पुरातन मंदिरों की बिगड़ती स्थिति को लेकर पुरातत्व विभाग को सचेत करने की भी बात कही। उन्होंने जिला लाहौल स्पीति के मृकुला माता मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्राचीन मंदिर बेहद भव्य है और पूरे देश के धार्मिक इतिहास को दीवारों पर उकेरे हुए हैं, लेकिन आज उसकी दशा बेहद खराब हैं । उन्होंने कहा कि ऐसे पुरातन मंदिरों के जीर्णोधार के जिम्मेवारी पुरातत्व विभाग की हैं लेकिन विभाग में केवल मंदिरों को दर्ज करने से हल नहीं होगा। उन्होंने कहा प्रदेश में ऐसे और भी मंदिर है जिसको लेकर वह विभाग को इस विषय पर जल्द चिट्ठी भी लिखेंगे।
TAGGED: bus facility, Devotees, gift, HRTC, navratri, Shimla, visit Shaktipeeths
admin October 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दिवाली में चेतना संस्था के दिव्यांग बच्चों की बनाई मोमबत्ती से रोशन होंगे घर
Next Article ड्रैगन फ्रूट की खेती कर मुश्ताक़ गुज्जर ने बदली अपनी तक़दीर,1300 पौधों में उगाए दो टन ड्रैगन फ्रूट, लाखों की हुई आमदनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?