संजीव महाजन,नूरपुर : ज्वाली विधानसभा के नगरोटा सूरियां पंचायत के वार्ड नंबर 1 में सोमवार को ट्रांसफार्मर के साथ बिजली की तारों में स्पार्किंग होने से अचानक आ+ग लग गई। वहां साथ में बांस के पेड़ होने से आग इतनी भयानक फैल गई कि साथ में लगते घरों को खतरा हो गया। जैसे ही आ+ग लगने का सभी घरों को पता चला तो सभी लोग इकट्ठा होकर आग को बुझाने में लग गए। यहां पर जितना भी पानी था वह फेंका गया जिससे आग समय रहते नियंत्रित हो गई नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी यहां हो सकता था।
अगर आ+ग समय पर नहीं बुझाई जाती तो करीब 100 मीटर पर विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर लगा था वहां पर भी आ+ग लग जाती और लाखों का नुकसान इससे हो जाता। आ+ग इतनी भयानक थी कि बुझ नहीं पा रही थी लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद इस आ+ग पर काबू पा लिया गया, तुरंत पंचायत वार्ड मेंबर प्रवीण शर्मा की ओर से फायर ब्रिगेड ज्वाली को फोन किया और आधे घंटे में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंच गए ओर आ+ग पर काबू पाया गया। किसी जान माल का नुकसान इस हादसे में नहीं हुआ हैं।
स्थानीय निवासी डॉ. रामकृष्ण का कहना है कि आ+ग लगने का कारण विद्युत विभाग की बिजली की तारों का हैं। पहले भी विभाग को इसके बारे में बताया गया की जो ट्रांसफार्मर के साथ कटी फटी तारों में स्पार्किंग से नुकसान हो सकता हैं। एक बार पहले भी इस विद्युत सप्लाई के कारण घरों के अंदर टीवी,फ्रिज वाशिंग मशीन जल गई थी क्योंकि वहां पर जो ट्रांसफार्मर लगा है वहां पर इतने टुकड़े तारों के छोटे-छोटे जोड़कर डाले गए हैं जिसके कारण आ+ग लगी।
विभाग को कई बार कहा गया की इन बिजली की तारों को बदला जाए लेकिन विभाग नहीं सुनता हैं। यदि तारों को ठीक किया गया होता तो आज इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय लोग तुरंत आ+ग पर काबू नहीं पाते तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार ओर प्रशासन व विद्युत उप मंडल विभाग से आग्रह किया है कि तुरंत वहां पर जितनी भी बिजली की तारे हैं उनको बदला जाए। फायर ब्रिगेड ज्वाली से आए कर्मचारियों की ओर से भी बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया और उनकी बदौलत ही इस आग पर काबू पाया गया हैं।
