बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – 15 जून के बाद कभी भी किरतपुर नेरचौक फोरलेन का विधिवत रूप से शुभारंभ हो जाएगा। इस बात का खुलासा बिलासपुर नगर के लेक व्यू कैफे में आयोजित प्रेस वार्ता में हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि 15 जून के बाद कभी भी इसका शुभारंभ होगा। वही खास बात यह है कि इसके शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल आएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जल्द ही उनका टूअर प्लान भी जारी हो जाएगा। क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय से किरतपुर नेर चौक फोरलेन के कार्य की पूरी डिटेल मांग ली गई है। वहीं उन्हें पूरी तरीके से विश्वास है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस फोरलेन कार्य का शुभारंभ करेंगे।
जानकारी के अनुसार कीरतपुर-मनाली नेशनल हाइवे का काम लगभग पूरा हो चुका है। जून महीने में इस नेशनल हाइवे के उद्घाटन की तैयारियां की जा रही हैं। उद्घाटन से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा तय होगा। प्रधानमंत्री इससे पहले बीते साल अक्तूबर में पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ एनएच को फोरलेन में बदलने का शिलान्यास कर चुके हैं। अब वह कीरतपुर-नेरचौक नेशनल हाइवे का उद्घाटन करेंगे। इन नेशनल हाइवे से कीरतपुर से मनाली की दूरी करीब 37 किलोमीटर कम हो जाएगी।
