जगत सिंह बैंस, नालागढ़: औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में अब एक और कंपनी रातों रात फैक्ट्री में ताला लगाकर रफूचक्कर हो गई हैं। इस बार जिस कंपनी ने यह काम किया हैं वह मशीनों के टूल्स तैयार करने का काम कर रही थी। कंपनी की फैक्ट्री डाडी भोला गांव में हैं जहां कंपनी ने ताला लगा दिया गया और कंपनी प्रबंधन समेत मैनेजमेंट रफूचक्कर हो गए हैं। मंगलवार सुबह जब काम करने वाले मजदूर जब हर रोज की तरह कंपनी में आते हैं तो उन्हें गेट पर ताला ओर नोटिस लगा मिला हैं। यह देखकर मजदूरों बे कंपनी के गेट पर ही अपना रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने जहां कंपनी के गेट के बाहर प्रदर्शन किया हैं, तो वहीं लेबर कोर्ट नालागढ़ में जाकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। मजदूरों का कहना है कि अगर कंपनी मालिक ने कंपनी को बंद करना था या अन्य किसी जगह पर ट्रांसफर करना था तो वह यह करे, लेकिन जितने भी मजदूर यहां काम कर रहे हैं पहले उनका फुल एंड फाइनल हिसाब किया जाए।
मजदूरों का कहना है कि 65 के करीब मजदूर इस कंपनी में पिछले 12-15 सालों से काम कर रहे थे लेकिन कंपनी ने एकदम से नोटिस लगाकर फैक्ट्री का गेट बंद कर दिया गया हैं जिसके कारण अब सभी मजदूर बेरोजगार हो चुके हैं। अब उन्हें अपने घर- परिवार के पालन पोषण की भी चिंता सताने लगी हैं। फिलहाल मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही उनका फुल एंड फाइनल हिसाब नहीं किया गया तो वह कंपनी के गेट के बाहर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगें, जिसकी जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की होगी।
