By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नालागढ़ में विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने मिलकर कर्मचारी व किसान विरोधी फैसलों के खिलाफ निकली रोष रैली
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नालागढ़ में विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने मिलकर कर्मचारी व किसान विरोधी फैसलों के खिलाफ निकली रोष रैली
himachalNews

नालागढ़ में विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने मिलकर कर्मचारी व किसान विरोधी फैसलों के खिलाफ निकली रोष रैली

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/08/09 at 11:47 PM
Share

नालागढ़ :जगत सिंह – नालागढ़ में विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने मिलकर कर्मचारी व किसान विरोधी फैसलों पर एक रोष रैली निकालकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया । यह रोष रैली नालागढ़ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से शुरू हुई जिसके बाद नालागढ़ बाजार से एसडीएम कार्यालय नालागढ़ के बाहर प्रदर्शन किया किया गया। युनियनों ने एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

यूनियनों ने केंद्र के किसान व कर्मचारी विरोधी फैसलों पर जमकर नारेबाजी की ।यूनियनों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों के संघर्ष और कुरबानियों से बने 44 श्रम कानूनों को मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) में बदल दिया है जो कि बिल्कुल गलत है। उऩ्होंने कहा कि जो बदलाव किया जा रहा है वह पूंजीपतियों व उद्योगपतियों के पक्ष में है और सरकार द्वारा बनाए गए कोड से अब यूनियन बनाना मुश्किल हो जाएगा। इंटक जिला सोलन अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि केंद्र सराकर आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा, एनएचएम सहित 70 योजनाओं को बंद करने की पहली ही घोषणा कर चुकी है और बीएसएनएल को कमजोर करके अंबानी की जीओ और विदेशी कंपनियों की लूट का रास्ता साफ कर रही है।

यूनियनों ने श्रम कानूनों को खत्म करके बनाई गई चार श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग, किसानों को न्यूनतम सर्मथन मूल्य की सुविधा, महंगाई रोकने के लिए जरूरी कदम, बिजली बोर्ड व अन्य बोर्ड कर्मचारियों के लिए ओपीसी लागू करने की मांग उठाई। अॉल इंडिया ट्रेड यूनियन के सचिव नरेश घई ने कहा कि केंद्र सराकर की किसान व मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर प्रदर्शन रैली निकाली गई जिसमें विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया जिसके माध्यम से विरोधी नीतियों पर जमकर विरोध जताया गया। इस मौके पर सीटू के जिला उप-प्रधान दलजीत सिंह, इंटक जिला प्रधान श्याम ठाकुर, इंटक प्रदेश सचिव राजन गोयल समेत कई मौजूद रहे।

Chandrika August 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में न+शा मुक्त अभियान का हुआ आगाज, जागरूकता से युवा पीढ़ी को न+शे से बचाना मुख्य प्राथमिकता
Next Article सोलन से जौणाजी की ओर जाने वाली सड़क धंसी…डंगा टूटने के कारण पेश आया हा+दसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?