सोलन :योगेश शर्मा – हिमाचल प्रदेश में बारिश तो थम चुकी है लेकिन नुकसान के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं । बुधवार को दोपहर बाद करीब 3:30 और 4:00 के बीच सोलन से जौणाजी की तरफ जाने वाली सड़क पानी की लीकेज होने की वजह से पूरी तरह से धंस चुकी है और यहां पर केवल दो पहिया वाहन ही मुश्किल से एक छोर से दूसरी तरफ आ जा सकते हैं।
सड़क के बंद होने की वजह से सोलर शहर के साथ 10 से 12 गांव का संपर्क भी टूट चुका है । बताया जा रहा है कि यहां पर आईपीएच विभाग की पाइप बीते काफी समय से लीक हो रही थी जिस कारण सड़क लगातार धंस रही थी और कुछ दिनों पहले यहां पर पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों द्वारा उसे लीकेज को खत्म करने के लिए रिटेनिंग वॉल भी लगाई जा रही थी, लेकिन आज अचानक डंगा भी यहां पर धस चुका है और सड़क भी पूरी तरह से टूट चुकी है, केवल दो पहिया ही वहां से यहां से तक गुजर का रहे हैं।
दोपहिया वाहन ही मुश्किल से हो रहे है क्रॉस
स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर बीते काफी समय से पानी के लीकेज हो रही थी,इसको लेकर कोई भी एक्शन नहीं लिया जा रहा था ।जब पीडब्ल्यूडी विभाग को इस बारे में बताया गया तो यहां पर कर्मचारी रिटेनिंग वॉल लगा रहे थे लेकिन आज यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है । उन्होंने बताया कि यह सड़क करीब 10 से 12 गांव को सोलन शहर के साथ जोड़ती है । ऐसे में अब उनका संपर्क भी पूरी तरह से टूट चुका है।बहरहाल कब तक सड़क बहाल होती है और कब तक गांवों को सोलन शहर के साथ जोड़ा जाता है यह देखने लायक होगा।
