राकेश,ऊना: जिला प्रशासन की ओर से न+शा मुक्त ऊना अभियान का बुधवार को आगाज किया गया हैं, जिसका शुभारंभ डीसी ऊना की ओर से किया गया। डीसी ने बताया की न+शे का सेवन समाज में एक गंभीर समस्या के रूप में उभरकर आया है। यह समस्या सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य की ही नहीं, बल्कि समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित कर रही हैं। न+शा निवारण महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ चुनौतियों से भरपूर है, लेकिन आपसी तालमेल से इस समस्या का समाधान निकालने की आवश्यकता हैं।
उन्होंने बताया कि जून 2023 से शुरू किया गया यह अभियान 1 वर्ष तक चलेगा ओर समाज की उन्नति की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उपायुक्त ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना की ओर से शुरू किए गए इस अभियान को गुंजन नामक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से संचालित किया जा रहा हैं। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए न+शा मुक्त ऊना अभियान की एक अपनी वेबसाइट बनाई गई है ओर जिला के हर व्यक्ति तक अभियान की पहुंच बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
राघव शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों ओर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अलावा स्वास्थ्य संस्थानों ओर पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े लगभग 5 हजार लोगों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा हैं, ताकि वे अपने अपने संस्थानों ओर क्षेत्रों में घर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के न+शों के दुष्प्रभावों ओर इनसे होने वाली व्याधियों के अलावा न+शे के दुष्परिणामों बारे शिक्षित कर मानसिक रूप से सक्षम बना सकें।
उपायुक्त ऊना ने बताया कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य जिला में न+शा मुक्त समाज का निर्माण करना है जिसके लिए सरकारी व स्वयंसेवी संस्थाओं के अतिरिक्त पंचायती राज संस्थाओं, आईसीडीएस के कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों तथा युवक मंडलों का भी सहयोग लिया जा रहा हैं।
