बिलासपुर :सुभाष ठाकुर – सदर थाना के तहत कुछ दिन पहले कोठिपुरा, नोआ की बल्ह खड्ड में मिले महिला के शव मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में आत्म+हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस इस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है। लेकिन परिजनों ने इस मामले को लेकर हत्या की आशंका जताई है।
परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के एक बाजू घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली है। वहीं उनकी बेटी आत्म+हत्या करने जैसा कदम नहीं उठा सकती है। जिसके चलते पुलिस को इस मामले की गहन छानबीन करते हुए हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मसले को लेकर पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ मुलाकात की जाएगी ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके।
उधर एसपी बिलासपुर कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को किसी तरह का संदेह है तो पुलिस प्रशासन को अवगत करवा सकते हैं।
