चिंतपूर्णी (विकास शर्मा): प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने परिवार सहित मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाई। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नभ कालिया और तिलक राज कालिया ने उनका विशेष स्वागत किया। स्वागत करने के पश्चात चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों ने गर्भ गृह में स्थित माता की पावन पिंडी के आगे विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और माता का आशीर्वाद उन्हें दिलवाया।
इस मौके पर पुजारियों ने माता का सरोपा उन्हें भेंट स्वरूप दिया। वहीं दर्शन करने के उपरांत विपक्ष के नेता ने चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में स्थित हवन कुंड में आहुतियां डाली और पूजा अर्चना की। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा मां चिंतपूर्णी के प्रति उनकी गहरी आस्था है, जब भी मौका मिलता हैं तब वे माता के दरबार में दर्शनों के लिए आते है।
