संजु चौधरी,शिमला: प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने अब आम लोगों पर बोझ डालने वाले निर्णय लेने शुरू कर दिए हैं। बीती रात ही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ा दिया हैं जिससे डीजल की कीमत 3 रूपये प्रति लीटर महंगी हो गई हैं। शिमला में अब डीजल 89.11 पैसे प्रति लीटर मिल रहा हैं।
इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने इस फ़ैसले को मजबूरी में लिया गया फ़ैसला बताया हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारी बारिश के कारण आई आपदा से हजारों करोड़ रुपए की क्षति हुई हैं, इसीलिए सभी लोग आपदा की घड़ी में मदद के लिए आगे आ रहें हैं। विधायकों ने अपनी एक महीने की सैलरी आपदा कोष में दे दी है और अधिकारी व कर्मचारी भी एक दिन का वेतन दे रहे हैं। ऐसे में अब सरकार ने मजबूरी में डीजल पर वैट बढ़ाने का निर्णय लिया है जो चुनावों के वक्त में भाजपा ने 7 रुपए कम कर दिया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार ने वैट को बढ़ाकर 9.96% से 13.9% कर दिया है जो कि उतराखंड और हरियाणा से अभी कम हैं।
