राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-तो क्या देशभर में सिटी ब्यूटीफुल के नाम से जाने जाने वाले शहर चंडीगढ़ की ही तर्ज पर धर्मशाला के स्मार्ट होते शहर में भी ट्रैफिक नियमों की पालना वाहन चालकों के लिए सख़्त हो जाएगी.धर्मशाला की SSP शालिनी अग्निहोत्री के हालिया बयानों से तो कुछ यूं ही लग रहा है.
SSP शालिनी अग्निहोत्री का कहना ये
SSP शालिनी अग्निहोत्री की मानें तो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ग्लोबल सिटी मैक्लोडगंज और धर्मशाला में ट्रैफिक नियमों को रेग्यूलेट करने के लिए करीब 229 कैमरा लगाने का प्रस्ताव था, जिसमें से 10 पीटीजेड कैमरा जिनकी रेंज 3 किलोमीटर तक की है,187 बुलेट कैमरा 32 NPR और 6 ITMS के सिस्टम इंस्टॉल कर दिए गए हैं जिनकी नज़र 24 घंटे वाहन चालकों पर रहेगी और बकायदा इसके लिए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर भी बनाया गया है.जहां पुलिस की कड़ी नज़र रहेगी.
वहीं शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि अब उनकी नज़र उन वाहन चालकों पर भी रहेगी,जो ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए पाए जाते हैं.उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार,रील बनाने के चक्कर में और ट्रिपल राइडिंग करने से ही ज्यादातर रोड एक्सीडेंट्स देखे गए हैं भविष्य में इन सब पर रोक लगाई जाए.इसके लिए अब नियम सख़्त किए जाएंगे ताकि कीमती जानों को बचाया जा सके.
