राकेश,ऊना: ऊना में हो रही भारी बारिश के चलते स्वां नदी उफान पर होने के कारण घालूवाल में नदी पर बना पुल पिछले कल क्षतिग्रस्त हो गया हैं। इस कारण इस पुल पर आवाजाही पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं सोमवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया और वहां पर तैनात कर्मचारियों को जहां पर किसी भी व्यक्ति को नजदीक ना आने की हिदायत दी।
अधिकारी की ओर से खुद मौके पर जाकर पुल के दोनों तरफ क्षतिग्रस्त हिस्से का जायजा लिया गया। मीडिया से रूबरू होते हुए एसपी ने कहा की पुल के दो हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं उसके साथ बिजली का पोल भी गिरा हैं जान माल का नुकसान ना हो इसलिए पुल पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई हैं। उन्होंने लोगों से पुल और पानी के स्त्रोतों के नजदीक ना जाने की अपील की है और अमरजेंसी होने पर पुलिस को तुरंत सूचना देने की बात कही।
