By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिला सोलन के इस मंदिर में सात द्वार खुलने पर होते हैं भगवान श्री चतुर्भुज विष्णु जी के दर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जिला सोलन के इस मंदिर में सात द्वार खुलने पर होते हैं भगवान श्री चतुर्भुज विष्णु जी के दर्शन
himachalReligion

जिला सोलन के इस मंदिर में सात द्वार खुलने पर होते हैं भगवान श्री चतुर्भुज विष्णु जी के दर्शन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/26 at 3:28 PM
Share

सोलन:भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-जिला सोलन में एक ऐसा मंदिर है,जो न केवल महाभारत का साक्षी रहा है,बल्कि मुगल काल से भी संबंध रखता है.इस मंदिर में मूर्ति की स्थापना के बाद मुगलिया सल्तनत के सिपाही बघाट रिसायत की सीमाओं को छू भी नहीं पाए.

सोलन शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर है भगवान श्री चतुर्भुज विष्णु जी का.इस रहस्यमयी मंदिर को विष्णु मंदिर के नाम से भी जाना जाता है.मंदिर में मौजूद शिवलिंग और शंख लाखों लोगों की आस्था का केंद्र हैं. पौराणिक गाथाओं की मानें तो बघाट रियासत के राजाओं ने मुगलों के डर से जौणाजी को अपनी राजधानी बनाया था. मंदिर में मौजूद भगवान श्री विष्णु की चतुर्भुज मूर्ति प्रथम शताब्दी की है.लोक मान्यताओं के अनुसार इस मूर्ति की स्थापना लगभग 600 साल पहले की गई थी.कहा जाता है कि मुगलों के डर से इस मूर्ति को पहले समुद्र में छिपा दिया गया था.जिसके बाद बघाट रियासत के राजा जामवंत को सपने में भगवान की मूर्ति को जौणाजी में स्थापित करने का आदेश हुआ.

मूर्ति स्थापना के बाद मुगल इस क्षेत्र पर कब्जा नहीं कर पाए

हिंदू मान्यता के अनुसार सात द्वार खुलने पर परमब्रह्म के दर्शन होते हैं,उसी तरह इस मंदिर में भी सात द्वार खुलने पर ही भगवान श्री चतुर्भुज विष्णु जी के दर्शन होते हैं.लोक कथाओं के अनुसार भगवान श्री विष्णु की मूर्ति स्थापना के बाद मुगल इस क्षेत्र पर कब्जा नहीं कर पाए.आज तक यह एक रहस्य ही है कि आखिर इस मूर्ति में कौन सी अदृश्य शक्ति है जिसने लाखों की मुगल सेना को यहां आने से रोक दिया.मंदिर में एक बड़ा शंख भी मौजूद है.शंख कितना पुराना है.इसका कोई प्रमाण नहीं है.यह कोई सामान्य शंख नहीं बल्कि पाञ्चजन्य शंख है.माना जाता है कि इस शंख को महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्री कृष्ण ने बजाया था. इस शंख से एक साथ पांच ध्वनियां निकलती हैं. यह शंख अति दुर्लभ और प्राचीन है.माना ये भी जाता है कि ये वही प्राचीन शंख है,जिसका वर्णन श्रीमद्भागवत गीता के प्रथम अध्याय में भी मिलता है.

हिमाचल का एकमात्र पंचमुखी शिवलिंग यहां पर

मंदिर में मौजूद शिवलिंग का इतिहास भी पुरातन है,यह कोई साधारण शिवलिंग नहीं है बल्कि हिमाचल का एकमात्र पंचमुखी शिवलिंग है.यह शिवलिंग किसी मूर्तिकार ने नहीं बनाया बल्कि धरती से खुद प्रकट हुआ है.यह शिवलिंग स्वयंभू हैं.मान्यता है कि यह शिवलिंग लगभग 1200 साल पुराना है.हिमाचल के यह मंदिर अद्भूत है,जिनकी सच्चाई का बखान खुद प्रकृति करती है.हिमाचल को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता है.यहां सच में भगवान का वास है.जिसकी पुष्टि खुद हिमाचल की वादियां करती हैं.

TAGGED: Solan Lord Shri Chaturbhuj Vishnu temple
Chandrika August 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम.. सुबह से मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
Next Article सुरक्षा के कड़े घेरे में होगा विधानसभा मानसून सत्र , 600 जवान सम्भालेंगे सुरक्षा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?