राहुल चावला, धर्मशाला: प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे ने इन मामलों से निपटना एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल की पहली प्राथमिकता हैं। अभी हाल ही में जिला कांगड़ा में एडिशनल एसपी के रूप में हितेश लखनपाल ने कार्यभार संभाला हैं कार्यभार संभालने के साथ ही एएसपी ने अपनी प्राथमिकताएं भी सांझा की हैं।
साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर एएसपी का कहना है कि इसके लिए प्लान ऑफ एक्शन बनाकर कार्रवाई की जा रही हैं। टेक्नोलॉजी, इन्वेंशन का यूज करके जनता को सहूलियत प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों से निपटने के लिए जिला में साइबर सेल हैं। नई तकनीक व सॉफ्टवेयर खरीदे गए हैं। इसी पर कार्य किया जा रहा हैं। जो भी साइबर क्राइम की शिकायत आती है, उस पर प्लान ऑफ एक्शन बनाकर कार्रवाई की जाती हैं।
उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि किसी को कोई समस्या हैं, वाज़िब है और कानून के अनुसार है, उसका समाधान किया जाएगा। हितेश लखनपाल ने कहा कि किसी को कोई समस्या हो तो मुझे 94189-33001 पर संपर्क कर सकते हैं।
सही ढंग से चले ट्रैफिक
हितेश लखनपाल ने कहा कि जनता को जिला में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, ट्रैफिक सही ढंग से चले, इस पर भी फोकस किया जाएगा। जिला कांगड़ा में शक्तिपीठ और कई पर्यटक स्थल हैं, जहां वर्ष भर पर्यटकों का आगमन लगा रहता है, ऐसे में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था रहे, इस पर जोर दिया जाएगा।
युवाओं को नशे से बचाने पर देंगे ध्यान
एएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ हम सभी को आगे आना होगा। अभिभावकों, स्कूलों व कॉलेजों को साथ लिया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रमों और युवाओं को नशे से कैसे बचाया जाए, इस पर जोर दिया जाएगा।
