By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना ब्लॉक में 12045 घरों को मिले पानी के फ्री कनेक्शन, 2.90 करोड़ हुए खर्च
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > ऊना ब्लॉक में 12045 घरों को मिले पानी के फ्री कनेक्शन, 2.90 करोड़ हुए खर्च
himachalpoliticalpolitical

ऊना ब्लॉक में 12045 घरों को मिले पानी के फ्री कनेक्शन, 2.90 करोड़ हुए खर्च

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/09 at 1:25 PM
Share

ऊनाः ऊना ब्लॉक के 12045 घरों में मुफ्त पानी के कनेक्शन दिए गए है। पानी के कनेक्शन मिलने से अब महिलाओं को काफी सहूलियत मिली है जिसके लिए वह सरकार का आभार भी जता रही है। पानी के यह फ्री कनेक्शन हर परिवार को क्रियाशील नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में शुरू किए गए जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत दिए गए है। इस योजना के तहत ऊना विकास खंड में लगभग 2.90 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की गई है।

जेजेएम के तहत फ्री पानी का कनेक्शन प्राप्त करने वाली रामपुर निवासी ज्योति, कुठार खुर्द निवासी संधिला तथा संतोष कुमारी सरकार की इस योजना से बेहद खुश हैं। उनके घर में निशुल्क नल लगने के बाद उन्हें काफी सुविधा मिली है। सभी लाभार्थियों का कहना है कि पहले घर के लिए पानी का इंतजाम करना एक चुनौती थी और पानी के लिए काफी दूर तक जाना पड़ता था, लेकिन अब घर पर ही पानी मिलने से काम आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार है।

अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग ऊना विनोद धीमान ने बताया कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जिसे वर्ष 2019 में आरंभ किया गया था, जिसका उद्देश्य है कि वर्ष 2024 तक कोई भी घर बिना पानी के कनेक्शन के न रहे। उन्होंने कहा कि जेजेएम के तहत मौजूदा जल आपूर्ति प्रणालियों और पानी के कनेक्शन की कार्यक्षमता को सुनिश्चित किया जाता है। इसके साथ ही पानी की गुणवत्ता की निगरानी एवं परीक्षण के साथ-साथ सतत् कृषि को भी बढ़ावा देता है।

वहीं छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने बेहतर काम किया है, जिसका लाभ ऊना जिला को भी मिला है। ऊना प्रत्येक परिवार को शत-प्रतिशत पानी के कनेक्शन प्रदान करने में अग्रणी जिला बन कर उभरा है। राज्य में पिछले अढ़ाई वर्षों के दौरान 8.44 लाख घरों को पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जबकि पिछले 70 वर्षों के दौरान केवल 7.63 लाख घरों में ही नल कनेक्शन प्रदान किए गए थे। यह आम जन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की वर्तमान सरकार की प्रतिबद्धता को प्रमाण है।

admin August 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भंरवाई से हर घर तिरंगा यात्रा की विधायक बलवीर चौधरी ने की शुरुवात
Next Article वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखा है पक्ष, समय आने पर जताएंगे टिकट की दावेदारी : कमल शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?