विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत है आज भंरवाई से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की शुरुवात चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी ने की। आयोजन नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से करवाया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को उन्होंने बढ़-चढ़कर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने की प्रेरणा दी और आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह,मंदिर एसडीओ आरके जसवाल,आपदा प्रबंधन टीम भंरवाई के सदस्ययों ने भी हिस्सा लिया। विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए कार्यकर्ता अपना योगदान देंगे।
