बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष एवं आईपीएल चैयरमैैन अरूण धूमल ने कहा कि इस वर्ष देश में होेने जा रहे लोकसभा चुनावों के मध्य नजर आईपीएल मैचों का शैडयूल दो सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद का शैडयूल चुनाव घोषित होने के बाद जारी होगा ।
अरूण धूमल ने जीवन आशा अस्पताल एवं पुर्नवास केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत की । उन्होंने कहा कि क्योंकि उस समय यह पता चल जाएगा कि किस राज्य में कब और किस दिन चुनाव होगा। उसी हिसाब से बाद का शैडयूल जारी होगा। अरूण धूमल ने वुमैन आईपीएल के आयोजन पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत में गत वर्ष से वुमैन आईपीएल की शुरूआत हो चुकी है। जिसके तहत वर्ष दिल्ली व बैंगलोर में वुमैन आईपीएल मैच करवाने का निर्णय लिया गया है । जिसके तहत पहला मैच बंगलौर में होगा। उन्होंने एक प्रश्न के उतर में कहा कि हिमाचल को वर्ल्ड कप के पांच मैच आयोजित हो चुके हैं। इस बार लोक सभा चुनावों के कारण आईपीएल मैचों का शैडयूल प्रभावित होगा। फिर भी उनका प्रयास रहेगा कि हिमाचल मेें भी आईपीएल के मैच आयोजित हो। उन्होंने इस अवसर पर युवाओं को स्पोटर्स किट , दिव्यांगों को कृत्रम अंग व श्री नयना देवी के एक महिला स्वयं सहायता समूह को डूना पतल की मशीन भेंट की।
