संजु चौधरी,शिमला: शिमला जिला के कोटखाई के टाहू पंचायत में देर रात भीषण अग्निकांड में चार घर जलकर राख हो गए। पहले यह आग एक घर में लगी और फिर देखते ही देखते साथ लगते घरों को भी इस आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट माना जा रहा हैं। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया,हालांकि किसी तरह का जानी नुकसान इस हादसे में नहीं हुआ हैं।
कोटखाई टाहू गांव में जो मकान आग की भेंट चढ़े वो पवन कुमार, प्रदीप कुमार और सावित्री देवी के मकान थे। आग फैलने की एक बड़ी वजह यह भी रही की यह सभी मकान लकड़ी के थे। अचानक से जब एक मकान में आग भड़क गई तो अन्य घरों के एक साथ बने होने के कारण एकदम से आग ने इन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारीयों ने माैके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया हैं।
