बीबीएन : जगत सिंह- देशभर समेत हिमाचल में यूफ़्लेक्स कंपनी के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स ने दबिश दी ।
मंगलवार सुबह इनकम टैक्स के अधिकारियों की एक टीम बद्दी के काठा स्तिथ यूफ़्लेक्स पैकेजिंग कंपनी में पहुंची। टीम के पहुंचते ही कंपनी मैनेजमेंट में अफ़रा तफ़री का माहोल हो गया। टीम ने अंदर बाहर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया। जानकारी के मुताबिक़ इनकम टैक्स की टीम कंपनी के दस्तावेज़ो को खंगाल रही है। इनकम टैक्स की टीम के पास पुख़्ता सबूत है कि देशभर में यूफ़्लेक्स कंपनी टैक्स चोरी कर रही है ,इसलिए यूफ़्लेक्स के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स द्वारा छापा मारी की जा रही है। बता दें की यूफ़्लेक्स कंपनी पान मसाले के पैकेजिंग बनाती है।
