संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या लगातार घटती जा रही हैं। अभिभावक सरकारी स्कूलों की अपेक्षा निजी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने को लेकर प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि इन दिनों प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दाखिलों की प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं तो सरकारी स्कूल अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसी के तहत जसूर के राजकीय माध्यमिक पाठशाला की ओर से बुधवार को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत के सदस्यों,बच्चों व उनके अभिभावकों की ओर से अपना पूरा सहयोग दिया गया। रैली का उद्देश्य समाज के लोगों को सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिल करवाने बारे जागरूक करना था। आज सरकारी स्कूलों में सरकार की ओर से हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ऐसे में लोग अपने बच्चो को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवा कर निजी स्कूलों के भारी भरकम खर्च से बच सकते हैं। इस मौके पर स्कूल के केंद्र के मुख्य शिक्षकअक्षय कुमार सहोत्रा सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
