विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने समस्त स्टाफ की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए हर्ष और उल्लास का दिन हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों के दिलों में एक अलग ही देशभक्ति की भावना जागती हैं।
इस अवसर पर प्रवक्ता सुरिंदर सिंह ,राकेश कुमार ,सुनील कुमार,राजीव कौशल,बलभद्र ,रेणु सरोच,राजीव कुमार , कुमारी शैलजा,ललित मोहन,संजीव कुमार,सुरेश कुमारी,अछरा देवी ,अनिता भारद्वाज,मनोज कुमार,किरण बाला , किशन चंद,इंदु बाला ,रेणु बाला आदि मौजूद रहे।
