संजीव महाजन,नूरपुर: बीबीएमवी के निर्देश पर पौंग डैम से सुबह रिकॉर्ड तोड पानी छोड़ देने से विधानसभा इंदौरा का मंड क्षेत्र जल मग्न हो गया हैं । मंड में अधिक पानी आ जाने के कारण मंड के गांव मंड, मियाणी, मंड इंदौरा, मंड मंजवाह, मंड सनोर, मंड घंडरां, मंड भोगरवा, मलकाना पराल सहित मीलवां का मंड , धमोता का संपर्क उपतहसील ठाकुरद्वारा तहसील हेडक्वार्टर इंदौरा से टूट गया हैं।
मंड का एकमात्र बचा पुल बैली ब्रिज भी दोनों तरफ से पानी से घिरा हुआ हैं और आवाजाही अधिक पानी होने के कारण बंद हैं। मंड पानी में डूबा हुआ हैं। पानी लोगों के घरों में घुस गया हैं और पानी में काफी लोग अभी भी फंसे हुए हैं । प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य में लगा हुआ हैं। ग्रामीण अपना सामान परिवार सहित और अपने पशुओं के लेकर सुरक्षित स्थान में निकल रहे हैं।
