बीबीएन/जगत सिंह: नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर अब भाजपा से टिकट कटने के बाद आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से नाराज होकर उन्होंने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया और नामांकन भी भर दिया। कृष्ण लाल ठाकुर का टिकट कटने के बाद लोगों की भी उन्हें सहानुभूति मिल रही है और वह लगातार लोगों के संपर्क में हैं और अब क्षेत्र के लोग भी खुलकर उनके समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं । कहीं ना कहीं आजाद उम्मीदवार के तौर पर कृष्ण लाल ठाकुर भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं।
क्योंकि पिछले 2017 के चुनावों की बात की जाए तो कृष्ण लाल ठाकुर भाजपा से टिकट लेकर चुनाव मैदान में थे और मात्र थोड़े ही मार्जन से वह हारे थे। लेकिन पिछले साढ़े 4 साल से लगातार कृष्ण लाल ठाकुर लोगों के बीच में है और लोगों के लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। जिस तरह नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों का कृष्ण लाल ठाकुर को जनसमर्थन मिल रहा है, उससे यही प्रतीत होता है कि आने वाले समय में भाजपा के लिए यह बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
दूसरी ओर भाजपा की बात की जाए तो विधायक लखविंदर सिंह राणा पिछले चुनावों में कांग्रेस पार्टी से जीते और साडे 4 साल के बाद उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और भाजपा के लिए वह नया चेहरा है और पार्टी विधायक लखविंदर सिंह पर दाव खेलकर चुनाव लड़ रही है। उधर प्रदेश की भाजपा की सरकार प्रदेश में रिवाज बदलने की बात कर रही है और दूसरी ओर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की हॉट सीट पर खतरा मंडराने लगा है और इसी के चलते नालागढ़ में अमित शाह एक बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं।
