सोलन/योगेश शर्मा: प्रदेश में चुनाव अपनी चरम सीमा पर पहुंच गए है। नामांकन वापस लेने के बाद पार्टियों की ताबड़तोड़ रैलियां शुरू होने वाली है। भारतीय जनता पार्टी नवंबर के पहले ही सप्ताह में स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता प्रदेश में चुनावी माहौल को ओर गर्म करेगी। सोलन जिला में जहां 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं भरतीय जनता पार्टी इससे पहले विधानसभा क्षेत्र कसौली में स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परवाणू में रैली करवाने जा रहे है।
यह रैली परवाणू के एमसी ग्राउंड में 2 नवंबर को होगी। यहां पर वह कसौली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. राजीव सैजल के लिए वोट की अपील करेंगें। इसी के साथ कार्यकताओं में विस चुनाव को लेकर नया जोश भी भरेंगे। भाजपा मंडल कसौली ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है और जनसभा को सफल बनाने के लिए बैठक भी कर ली है। बताया जा रहा है कि भाजपा की परवाणू में होने वाली पहली जनसभा से कसौली में नए समीकरण भी बनेगें इस रैली में कसौली विस क्षेत्र से करीब 15000 से अधिक भीड़ भाजपा जुटाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भाजपा के खेमे में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचार की अधिक मांग के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अधिक मांग है। वहीं केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और गृह मंत्री अमित शाह की भी ज्यादा डिमांड है। उधर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुंदरम ठाकुर ने बताया कि 02 नवंबर को कसौली विधानसभा क्षेत्र में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हो गई है। बैठक में रणनीति तैयार की जा चुकी है। परवाणू में कसौली वस क्षेत्र से 15000 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
ये रहेगा सीएम योगी का रैली प्लान
सीएम योगी 2 नवम्बर को कसौली (परवाणु), सरकाघाट (ब्लदवाड़ा) , बड़सर(बुमवलु)
4 नवम्बर को ज्वाली ( समलाणा ) , ज्वालामुखी ( बढोली कुटियार ) घुमारवीं
8 नवम्बर को पालमपुर, आनी, ठियोग
10 नवम्बर को बंजार, नाचन और गगरेट में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
