By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ‘BJP में रहते हुए आजाद प्रत्याशी KL ठाकुर ने बनाई 500 करोड़ की संपत्ति’
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > ‘BJP में रहते हुए आजाद प्रत्याशी KL ठाकुर ने बनाई 500 करोड़ की संपत्ति’
electionhimachalpolitical

‘BJP में रहते हुए आजाद प्रत्याशी KL ठाकुर ने बनाई 500 करोड़ की संपत्ति’

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/30 at 11:02 AM
Share

बीबीएन/जगत सिंह: नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत भाजपा प्रत्याशी लखविंदर सिंह राणा भी चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं। उन्होंने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में जाकर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और लोगों से वोट की अपील की। राणा ने कांग्रेस और भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे आजाद प्रत्याशी केएल ठाकुर पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने 5 साल में सरकार के नाम पर पैसा इकट्ठा किया और अपनी 500 करोड़ तक की प्रॉपर्टी बना ली। उन्होंने कहा कि अभी तो पार्टी से गए हुए उन्हें 1 दिन भी नहीं हुआ , उन्होंने भाजपा को बुरा भला कहना शुरू कर दिया है , उन्होंने कहा कि ऐसी बयानबाजी उन्हें शोभा नहीं देती।

लखविंदर सिंह राणा ने कहा कि केएल ठाकुर ने 5 साल में खनन का कारोबार खुलेआम किया । अब आचार संहिता का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं और खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं और जिसके चलते पुलिस ने उनके परिवार के एक सदस्य के कई वाहनों को जप्त किया । उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है । वह कार्रवाई जब अवैध खनन कर रहे , तो उस दौरान उन पर पुलिस द्वारा की गई है , वह भी कानून के दायरे में रहकर। उन्होंने पूर्व विधायक के एल ठाकुर को नसीहत देकर कहा कि अगर अवैध खनन करना ही है तो अचार संहिता के हटने के बाद कर लेते दो-चार दिन बचा लेते।

लखविंदर सिंह राणा ने कहा कि के एल ठाकुर मीडिया में बयान दे रहा है कि लखविंदर राणा से उनका कोई मुकाबला नहीं है और वह अपना मुकाबला कांग्रेस से मानते हैं । उसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि के एल ठाकुर अपनी जमानत की सोचें। उन्होंने कहा कि आजाद आदमी कभी सरकार नहीं बना सकता। आजाद उम्मीदवार को जीतना काफी मुश्किल होता है। लखविंदर सिंह राणा ने कहा कि पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर को पैसे का घमंड है और पैसे के दम पर वह जीत का दावा कर रहे हैं। राणा ने कहा कि वह अपने पुराने कांग्रेसी नेताओं और भाजपा के लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। अब सभी लोग भाजपा के साथ है।

उन्होंने कहा कि नालागढ़ में भाजपा मजबूत है और आने वाले दिनों में भारी बहुमत से वह जीत दर्ज करेंगे। लखविंदर सिंह राणा ने कांग्रेस के प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह पर भी वार करते हुए कहा कि बावा हरदीप सिंह का अपना कोई स्टैंड नहीं है। 2017 में उन्होंने पार्टी छोड़ी और अब वह फिर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने बावा हरदीप सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोग बाहरी व्यक्ति पर विश्वास नहीं करते और उन्हें कभी भी मतदान करके यहां से विधायक नहीं चुनेंगे।

TAGGED: BJP, independent candidate, KL Thakur, property
admin October 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कौल ठाकुर ने आश्रय शर्मा पर बोला हमला, कहा- उन्हें मैं गंभीरता से नहीं लेता
Next Article कुल्लू में आज बीजेपी दिखाएगी 30 का दम, जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?