कुल्लू (मनमिन्दर अरोड़ा): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों ही दलों के द्वारा अब स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। तो वहीं भाजपा भी अब एक साथ ही 68 विधानसभा क्षेत्रों में स्टार प्रचारकों की रैली करवाने जा रही है।
इसी कड़ी में बीजेपी आज 30 अक्तूबर को 30 का दम दिखाएगी। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और विजय संकल्प रैली के माध्यम से विधानसभा चुनावों में जीत का मंत्र भी कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा।
सबसे पहले आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लाहौल स्पीति में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद मनाली विधानसभा क्षेत्र में भी एक रैली आयोजित की जाएगी। दोपहर बाद कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भी यह रैली आयोजित होगी और प्रदर्शनी मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
