मंडी/परी शर्मा: आश्रय शर्मा के बयान पर कौल सिंह ने कहा कि पंडित सुखराम ने कितनी बार सीएम बनने के लिए दावा किया, लेकिन नहीं बने क्योकि दावा करने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता। कांग्रेस भाजपा की तरह तानाशाह पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मेरे पास इतनी पावर होती तो मैं ही पहले 1993 में मुख्यमंत्री बनने का दावेदारी करता।
आश्रय के हेलीकॉपटर के बयान पर कौल सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने एक ही हेलीकॉप्टर हिमाचल कांग्रेस को दिया है, लेकिन भाजपा के पास 21 हेलीकॉप्टर है। वो पैसों से वोट खरिदना चाहते है, हम दिल जितकर वोट लेना चाहते है। वहीं द्रंग विधानसभा क्षेत्र से 3 ही प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
द्रंग विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार कुरम सिंह, सूरजमणी, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता कुमारी, ने नामांकन वापिस ले लिया है। इस पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आप पार्टी का जनाधार नही है। द्रंग विधानसभा में रिज्लट साफ है और कांग्रेस वंहा 15 हजार की लीड से जीतेंगे।
