शिमला:कमल भारद्वाज (TSN)-हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित देश के सबसे पुराने गिरिजा घरों में से एक रिज मैदान के ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में भी गुड फ्राइडे मनाया गया.इस दौरान चर्च में मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया.यह शुक्रवार का दिन विश्व भर में ईसाई समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास रहा. इस शुक्रवार को ईसाई धर्म के अनुयाइयों ने गुड फ्राइडे के रुप में मनाया.
ईसाइयत की धार्मिक पुस्तक बाइबिल के अनुसार,प्रभु ईसा मसीह ने शुक्रवार के दिन ही अपने जीवन का बलिदान दिया था.इसलिए उनकी याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है.शिमला के क्राइस्ट चर्च की प्रीस्ट विनीता रॉय ने बताया कि गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था. इसलिए लोग इस दिन को शोक के रूप में भी मनाते हैं. इस दिन प्रभु यीशु के शिक्षाओं का स्मरण किया जाता है, और प्रार्थना की जाती है.12 बजे से 3 बजे तक मानव जाति के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे सभी लोग प्रदेश और विश्व की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी.
