By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत…ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर सहित तीन पदाधिकारी भाजपा में शामिल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत…ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर सहित तीन पदाधिकारी भाजपा में शामिल
himachalpolitical

जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत…ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर सहित तीन पदाधिकारी भाजपा में शामिल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/29 at 9:06 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-लोकसभा चुनावों के बिगुल बजने के बाद सूबे की दोनों प्रमुख पार्टियों में बगावत इस तरह से हावी है कि आए दिन नेता व पदाधिकारी अपनी पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी की ओर रुख कर रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र जोगिंदर नगर में कांग्रेस पार्टी से एक बार फिर बगावत के स्वर उठाना शुरू हो गए हैं। कांगेस समर्थित नगर परिषद जोगिंदर की पूर्व अध्यक्षा ममता कपूर, मौजूदा नप उपाध्यक्ष व ब्लॉक महासचिव अजय धरवाल और पार्षद शीला ने कांगेस को बाय बाय कर भाजपा का दामन थाम लिया है। ब्लॉक महासचिव अजय धरवाल, ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष, पूर्व नप अध्यक्ष व मौजूदा पार्षद ममता कपूर, पार्षद व ब्लॉक कांग्रेस सचिव ​शीला ने कांगेस पार्टी से अब किनारा कर लिया है।

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज जंवाल, भाजपा विधायक प्रकाश राणा की मौजूदगी में दोनों ने प्रदेश कांग्रेस के उदासीनता पर कांग्रेस पार्टी को बाय बाय कर दी। इससे अब जोगिंद्रनगर कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। बता दें कि कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। और अब यह बागी विधायक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। ऐसे में इन विधायकों के समर्थकों ने भी कांग्रेस को बाय-बाय कहना शुरू कर दिया है। जोगिंदर नगर से आज जिन पदाधिकारी ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी को अपनाया है, यह लोग कांग्रेस के बागी विधायक व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के समर्थक हैं। इन पदाधिकारियों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस पार्टी पर खूब तंज कसे। प्रकाश राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि अपने विधायकों व चुने हुए प्रतिनिधियों के प्रति मुख्यमंत्री का रवैया ठीक नहीं है। जिस कारण कांग्रेस पार्टी के विधायक व चुने हुए प्रतिनिधि बगावत पर उतर आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि यदि सुक्खू ने अपनी भाषा शैली में सुधार नहीं किया तो आने वाले समय में देश सहित प्रदेश से भी कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा। इस मौके पर प्रकाश राणा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कंगना पर की गई अभद्र टिप्पणी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

TAGGED: Mandi Revolt in Jogindernagar Congress
Chandrika March 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में मनाया गया गुड फ्राइडे… प्रदेश और विश्व की शांति के लिए की गई प्रार्थना
Next Article पूर्व सीपीएस टेक चंद डोगरा का निधन…पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह के थे कट्टर समर्थक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऑनलाइन पेमेंट से खुला चिट्टा तस्करी का राज, शिमला पुलिस ने पंजाब तक फैले ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ी

Ago

एचजीसीटीए इकाई ने काली पट्टिया बांधकर की गेट मीटिंग, डीपीसी शीघ्र करवाने व डीए एरियर जारी करने की मांग

Ago

नरघोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पंजाब नंबर की कार खाई में गिरी

Ago

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?